जिला अग्रवाल महिला संगठन की जनरल बैठक में अग्रोहा धाम यात्रा, लहरिया उत्सव और समाज की दो विभूतियों के सम्मान का निर्णय लिया गया।
गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल महिला संगठन की महत्वपूर्ण जनरल बैठक अग्रवाल धर्मशाला में जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा पूर्व एवं आगामी कार्यक्रमों के आय-व्यय का विवरण भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जिला महामंत्री श्रीमती रजनी सिंगला ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 अगस्त की रात्रि को अग्रवाल महिला संगठन, सवाई माधोपुर की ओर से अग्रोहा धाम के लिए एक बस रवाना की जाएगी। दो दिवसीय इस यात्रा में संगठन की महिलाएं अपने पति के साथ दंपति के रूप में अथवा अकेले भी भाग ले सकेंगी। बस 18 अगस्त की रात प्रस्थान करेगी और 20 अगस्त की रात वापसी के लिए रवाना होकर 21 अगस्त को गंगापुर सिटी पहुंचेगी।
लहरिया उत्सव को भव्य बनाने पर मंथन
बैठक में आगामी लहरिया उत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को अधिक आकर्षक, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श करते हुए प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की गई। संगठन की महिलाओं ने उत्सव को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी लिया।
दो समाजसेवियों का किया सम्मान
बैठक के दौरान अग्रवाल समाज के लिए गौरव का विषय बनी दो विभूतियों का जिला अग्रवाल महिला संगठन की ओर से सम्मान किया गया। हाल ही में बाल कल्याण परियोजना अधिकारी रजत गोयल तथा आबकारी अधिकारी त्रिलोक जी अग्रवाल का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
बड़ी संख्या में सदस्य रहीं उपस्थित
बैठक में श्रीमती मंजू मंगलम, संरक्षक तारा देवी, अग्रवाल महिला सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सरल, पिंकी, रीना खन्ना, पुष्पा गुप्ता, इंद्रा गुप्ता, सरिता, गायत्री, सरिता बजाज, सीता गुप्ता, अनीता खुटामार, हेमलता सिंघल, वंदना गर्ग, शशि सिंघल, सुमन गुप्ता, सुनीता सिंघल सहित संगठन की अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
बैठक का उद्देश्य संगठन की आगामी गतिविधियों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करना तथा सभी सदस्यों की सहभागिता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना रहा।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।