मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में जागरण, ध्वज यात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की माता के दर्शन।
गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात्रि इंदरगढ़ दरबार (जिला बूंदी) स्थित गंगापुर वालों की बिजासन धर्मशाला में राजराजेश्वरी बिजासन माता का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर आयोजित भगवती जागरण में देर रात तक माता रानी के भजनों की गूंज रही और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
जागरण के दौरान भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक देवी भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माता रानी का गुणगान किया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
ध्वज यात्रा के साथ पहुंचे माता के दरबार
रविवार प्रातः करीब 7 बजे सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में माता रानी का ध्वज लेकर जयकारों के साथ इंदरगढ़ माता के मंदिर की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी को हलवा, पूड़ी, चना, पुआ और पापड़ी का भोग अर्पित किया तथा परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मंदिर परिसर के समीप प्रातः 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शनार्थी श्रद्धालुओं को हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन के दौरान सेवा समिति के कार्यकर्ता पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटे रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
यह भी पढ़ें :

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।