दसवें प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र, चयनित अभ्यर्थी, खिलाड़ी और नव नियुक्त कर्मचारियों का होगा सम्मान, युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित होगा।
गंगापुर सिटी। जिला महावर विकास संस्था, सवाई माधोपुर के तत्वावधान में समाज का दसवां प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आगामी 30 अगस्त (रविवार) को प्रातः 10 बजे रेलवे संस्थान (लोको), रेलवे स्टेशन के पास, सवाई माधोपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संस्था द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां और प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है।
संस्था के अध्यक्ष बद्रीलाल महावर ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाड़ौती, मलारना डूंगर और गंगापुर सिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर समाज बंधुओं से संवाद किया तथा सम्मेलन के लिए आर्थिक सहयोग भी प्राप्त किया।
मेधावी विद्यार्थियों और चयनित अभ्यर्थियों का होगा सम्मान
उन्होंने बताया कि समारोह में सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक, तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान मिलेगा।
इसके अलावा IAS, IPS, RAS, RPS, RIS, NEET एवं JEE में चयनित अभ्यर्थियों, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों तथा नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान के लिए केवल जिला सवाई माधोपुर के निवासी पात्र होंगे।
30 अगस्त को होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन
कार्यक्रम के अंतर्गत युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवेदक का भारत का निवासी एवं कोली समाज से होना आवश्यक है। युवक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा युवती की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
संस्था ने बताया कि आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र राजेन्द्र कुमार महावर के मोबाइल नंबर 9461054630 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।
संस्था ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।