डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि


डॉ. कलाम के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान, श्रद्धांजलि सभा में भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद।

गंगापुर सिटी। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापुर द्वारा पंचायत समिति स्थित प्रधान मंजू गुर्जर के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रसेवा, सादगी, वैज्ञानिक सोच और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने ज्ञान, कर्म और दूरदर्शिता से भारत को नई पहचान दिलाई। उनके विचार आज भी देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को डॉ. कलाम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: मंजू गुर्जर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान मंजू गुर्जर ने कहा कि डॉ. कलाम ने शिक्षा, विज्ञान और नवाचार को देश की प्रगति का आधार माना। उनका विश्वास था कि शिक्षित, जागरूक और सशक्त युवा ही विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से डॉ. कलाम के विचारों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, रामभरोसी वैष्णव, कमलेश महावर, गोपाल धामोनिया, भीम चौधरी, विष्णु ट्रांसपोर्ट, रघुनाथ फौजी, जीतू गुर्जर, राजू गुट्टा, रोविन गुर्जर, गोविन्द शायरोली, श्यामसुंदर वजीरपुर, कमल सिंह फौजी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *