गंगापुर सिटी के कुनकटा कलां निवासी मनोज कुमार गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा सवाई माधोपुर का जिला महामंत्री बनाया गया।
सवाई माधोपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक दायित्वों के अंतर्गत मनोज कुमार गुर्जर (मनोज कुनकटा) को भाजपा किसान मोर्चा, सवाई माधोपुर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार गुर्जर विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी के कुनकटा कलां गांव के निवासी हैं।
यह नियुक्ति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं संगठन महामंत्री अजेय कुमार के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की अनुशंसा पर की गई। इसकी घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धनसिंह मावई ने की।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प
नवनियुक्त जिला महामंत्री मनोज कुनकटा ने नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर पार्टी नेतृत्व द्वारा जताया गया यह विश्वास उनके लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।
कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
मनोज कुनकटा की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।