गंगापुर सिटी में 5 सितंबर से होगी रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता को 4 लाख रुपये


32 टीमों की होगी भागीदारी, 15 अगस्त से ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर शुरू होंगे पंजीकरण।

गंगापुर सिटी। रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 5 सितंबर 2026 से राजकीय पीजी कॉलेज, गंगापुर सिटी में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर पार्थ होटल में आयोजन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रतियोगिता की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का वितरण और पुरस्कारों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 सितंबर को शाम 7 बजे होगा। आयोजन समिति के सदस्य फिरोज खान ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों का पंजीकरण 15 अगस्त से “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।

विजेता टीम को मिलेगा 4 लाख रुपये का पुरस्कार

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 4 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा।

विभिन्न व्यवस्थाओं की सौंपी गई जिम्मेदारियां

बैठक में प्रतियोगिता की सफल व्यवस्था के लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। फ़ैज़ अहमद को सभी टीमों के भोजन की व्यवस्था, फाइक अहमद को जलपान व्यवस्था, सचिन गुफरान को ग्राउंड व्यवस्था, जीशान को लाइटिंग व्यवस्था तथा शादाब अहमद को स्वागत-सत्कार की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सैफुल को भी लाइटिंग व्यवस्था में जिम्मेदारी सौंपी गई।

सादिक गुरुजी होंगे प्रतियोगिता संयोजक

प्रतियोगिता के संयोजक सादिक गुरुजी रहेंगे, जबकि तसकील अहमद और मोहसिन खान सह-संयोजक के रूप में आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बैठक में तारिक, जीशान, फैजान, नोशाद, उवेद, अबूजर, इफ़्तिख़ार, मशरूफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *