निमोदा विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर वृक्षारोपण, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए पौधे


गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने गुरु महिमा का संदेश दिया, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प।

सपोटरा। सपोटरा उपखंड की नवगठित ग्राम पंचायत निमोदा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन, गुरु-शिष्य परंपरा तथा भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

गुरु के बिना जीवन अधूरा : कल्लू प्रजापति

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेश गहलोत ने विद्यार्थियों से नियमित विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को प्रेरणादायी संदेश दिए।

कल्लू प्रजापति, निमोदा ने कहा कि “गुरु के बिना जीवन अधूरा है।” उन्होंने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए “गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर…” श्लोक का उल्लेख किया और सभी से गुरुजनों तथा बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने की अपील की।

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए पौधे

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। सभी पौधों में पानी देकर उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सौंपी गई। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।

नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोर

शारीरिक शिक्षक रामावतार चौधरी ने विद्यार्थियों को अनुशासन और नियमित अध्ययन का महत्व बताया। वहीं सतीश कुमार एवं राजेश मीना ने विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कृष्ण पाल, पवन, पिंटू, गोरीलाल, रमन, मनीष सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *