नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को गति देने का संकल्प।
भीलवाड़ा। श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला महिला इकाई का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। ट्रस्ट की महिला प्रमुख नीलम शर्मा ने विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नई जिला महिला कार्यकारिणी में चंदा शर्मा को जिला संयोजक, कमलेश बाहेती एवं पुष्पा अजमेरा को वरिष्ठ जिला संरक्षक, अमिता लढ़ा को कार्यक्रम संयोजक, सरिता अजमेरा एवं सुमन राठी को जिला उपाध्यक्ष, टीना अजमेरा एवं राधा शर्मा को जिला मंत्री, श्यामा अरोड़ा एवं अर्चना सिंगल को जिला संयुक्त मंत्री, मनोरमा को जिला संरक्षक, वंदना शर्मा को जिला प्रचार मंत्री, रेखा सोनी एवं अंकिता भारद्वाज को सह सचिव तथा शिल्पा झंवर को सदस्य मनोनीत किया गया।
समाज सेवा को मिलेगी नई गति
महिला प्रमुख नीलम शर्मा ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी ट्रस्ट के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा के अनुरूप सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव महंत मोहन शरण शास्त्री के स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में ट्रस्ट समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
ट्रस्ट की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन को मजबूत बनाने और अधिकाधिक सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।