जाट समाज ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश बंसल का अभिनंदन कर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, पंचायती राज चुनाव में जीत का संकल्प।
डीग। डीग जिले के जनूथर में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल का जाट समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह के नेतृत्व में जाट समाज के लोगों ने एसएचओ शैतान सिंह की चौपाल पर सतीश बंसल का साफा एवं मालाओं से स्वागत-अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जाट समाज के लोगों ने जनूथर निवासी सतीश बंसल को डीग जिले का भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, कामां विधायक नौक्षम चौधरी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
जाट समाज ने जताई खुशी
स्वागत कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि जनूथर निवासी सतीश बंसल को जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सतीश बंसल के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जाट समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर भी चर्चा की।
संगठन मजबूत कर चुनाव में जीत का दावा
भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल ने स्वागत के लिए जाट समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मजबूत स्थिति में लाने के लिए पूरी टीम के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद और नगर पालिका चेयरमैन सहित विभिन्न चुनावों में भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य व्यक्त किया।
सतीश बंसल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
ये रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में नेतराम सिंह, वदन सिंह, बीरी सिंह चौधरी, मुरारी, मुकेश चौधरी, दरब सिंह, जयप्रकाश शास्त्री, महेश उपमन, पूरनवली, मौनू ठेकेदार, थान सिंह, वीरेंद्र चौधरी, गुट्टयारी और शिव सिंह सहित जाट समाज के अनेक लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।