Kaman : तीर्थराज विमल कुंड पर पांचवें दिन हुआ हवन यज्ञ

Support us By Sharing

तीर्थराज विमल कुंड पर पांचवें दिन हुआ हवन यज्ञ

कामां 28 मई। कस्बे के तीर्थराज विमल कुंड पर गंगा दशहरा के पर्व को लेकर सात दिवसीय सहस्त्रनाम यज्ञ के पांचवें दिन रविवार को पंडित परमानंद शास्त्री के द्वारा विधिवत रूप से हवन यज्ञ कराकर देश में अमन चैन रखने की कामना की। हवन यज्ञ में करीब एक दर्जन महिला पुरुषो ने भाग लिया।
यह हवन यज्ञ तीर्थराज विमल कुंड में तैरते हुए डोले में किया जा रहा है। राधा मुरली मनोहर मंदिर के महंत धर्मशरण बृजवासी बाबा ने सात दिवसीय चल रहे यज्ञ में ज्यादा से ज्यादा कस्बे वासियों से पहुंचने की अपील की।
तीर्थराज विमल कुंड स्थित राधा मुरली मनोहर मंदिर के महंत धर्म शरण ब्रजवासी बाबा ने बताया कि गंगा दशहरा को लेकर 29 मई तक सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक सहस्त्रनाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 29 मई की रात्रि को तीर्थराज विमल कुंड पर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा। 30 मई को सुबह 5 बजे गंगा महारानी का अभिषेक व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दोपहर 3 बजे कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!