नदबई में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी शुरू, खेलों के नए नियमों की जानकारी


तीन दिवसीय संगोष्ठी में शारीरिक शिक्षकों को खेलों में हुए तकनीकी बदलाव, नए नियम और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है।

नदबई। नदबई में जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी के तीन दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उद्घाटन समारोह में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा गंभीर सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हजारीलाल शर्मा ने की।

संगोष्ठी का उद्देश्य जिले के शारीरिक शिक्षकों को विभिन्न खेलों में समय-समय पर होने वाले नए नियमों, तकनीकी बदलावों और आधुनिक खेल प्रशिक्षण से अवगत कराना है, ताकि वे विद्यार्थियों को बदलते खेल परिवेश के अनुरूप बेहतर प्रशिक्षण दे सकें।

अतिथियों का साफा और माला पहनाकर किया स्वागत

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गजेंद्र सिंह आरपी, ओमप्रकाश आरपी, अजय फौजदार, जिला अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ भरतपुर, विजय सिंह कुंतल, जिला अध्यक्ष एकीकृत राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ तथा डॉ. संदीप देशवाल, वॉलीबॉल कोच मौजूद रहे।

संगोष्ठी के संयोजक एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौलीछार, नदबई के प्राचार्य रामचरणलाल ने सभी अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने संगोष्ठी के आयोजन को शारीरिक शिक्षकों के लिए उपयोगी बताते हुए खेल शिक्षा को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

हर वर्ष आयोजित होती है शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी

कार्यक्रम का मंच संचालन शारीरिक शिक्षक तारा सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षकों की यह संगोष्ठी प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस वर्ष तीन दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी के आयोजन की जिम्मेदारी नदबई ब्लॉक को दी गई है।

संगोष्ठी के दौरान विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षकों को खेलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

खेलों के नए नियम और तकनीकी बदलावों पर चर्चा

संगोष्ठी में विभिन्न खेलों के नए नियम, तकनीकी बदलाव, आधुनिक खेल तकनीक और प्रशिक्षण पद्धतियों पर विशेष चर्चा की जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को बताया जा रहा है कि खेलों में होने वाले बदलावों के अनुरूप विद्यार्थियों को किस प्रकार प्रशिक्षण दिया जाए।

आयोजकों के अनुसार तीन दिनों तक अलग-अलग खेलों से जुड़े विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देंगे। इससे शिक्षकों को अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक खेल तकनीकों के अनुसार तैयार करने में मदद मिलेगी।

बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में राजेश कुमार, ऐदल सिंह, कृष्णपाल सिंह, हीरेंद्र सिंह, कृष्णचंद, कल्पना फौजदार, सत्येंद्र सिंह, बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अंशुल लवानिया, राजवीर सिंह, मोनिका, नामिक, विमला, सुनीता, मधुरानी, पिंकी एवं अमर चंद सहित बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।

तीन दिवसीय संगोष्ठी के माध्यम से शारीरिक शिक्षकों को खेलों में हो रहे बदलावों की जानकारी देने के साथ विद्यार्थियों के बीच खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *