लक्ष्मण मंदिर पर आयोजित भगवान राम के प्राकट्य उत्सव पर जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने महाआरती में लिया भाग


भगवान राम परम सुन्दर ,सुजान और कृपा के निधान है – पाराशर

डीग 17 अप्रैल – शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर भगवान राम के प्राकट्य उत्सव के पावन पर्व पर मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर के सानिध्य में भगवान राम का प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाया गया। इस दौरान प्रातः लक्ष्मण जी एवं बाल रूप में विराजमान राम लाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया।एवं 10:00 बजे हवन यज्ञ, कीर्तन,एवं बधाई गाय न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान दोपहर 12:00 बजे महा आरती में जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने मंदिर पहुंचकर लक्ष्मण जी के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए महा आरती में भाग लिया।
मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने भगवान राम के प्राकट्य उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम के जन्म के समय योग ,लग्न, ग्रह, बार और तिथि सब अनुकूल हो गए।जड़ और चेतन हर्ष से भर गए,श्री राम का जन्म सुख का मूल है।
उन्होंने कहा कि भगवान राम परम सुंदर सुजान और कृपा के निधान है। जिनकी लेश मात्र कृपा से मंदबुद्धि तुलसीदास भी परम शांति को प्राप्त हो गया।


यह भी पढ़ें :  पर्युषण पर्व समाप्त होने पर केसरिया नाथ जैन मंदिर से भगवान महावीर की शोभायात्रा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now