इको-फ्रेंडली गणेश कार्यशाला में 15 सखियों ने गढ़ी मिट्टी की प्रतिमाएं


सखी स्टूडियो और डिवाइन ऊर्जा ग्रुप की कार्यशाला में बच्चों संग गणेश प्रतिमाएं बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया

भीलवाड़ा। गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जब बाजारों में तैयार प्रतिमाओं की खरीदारी का दौर चल रहा है, वहीं सखी स्टूडियो और डिवाइन ऊर्जा ग्रुप की सखियों ने अपने हाथों से गणेश प्रतिमाएं गढ़कर उत्सव को प्रकृति से जोड़ने की अनूठी पहल की।

मिट्टी से गढ़ी गणेश प्रतिमाएं

निजी रेस्टोरेंट में आयोजित इको-फ्रेंडली गणेश कार्यशाला में 15 प्रतिभागियों ने बच्चों के साथ मिलकर मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं। किसी ने मिट्टी को आकार दिया तो किसी ने उसमें अपनी कल्पना और भावनाओं के रंग भरे। देखते ही देखते साधारण मिट्टी आस्था के प्रतीक गणेश के रूप में आकार लेने लगी।

वर्कशॉप में भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रमुख रहा। भक्ति, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के इस संगम ने कार्यक्रम को खास बना दिया। अपनी बनाई प्रतिमा को देखकर प्रतिभागियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

उत्कृष्ट प्रतिमाओं को मिले पुरस्कार

कार्यशाला में बनाई गई गणेश प्रतिमाओं में उत्कृष्ट रचनात्मकता के लिए तीन प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार रेखा शर्मा, द्वितीय पुरस्कार चेतना जागेटिया और तृतीय पुरस्कार पायल अजमेरी को मिला।

प्रतिमाओं के मूल्यांकन के लिए श्रीमती नीलम काबरा एवं श्रीमती रिंकू अग्रवाल को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया।

सखियों ने लिया कार्यशाला में हिस्सा

कार्यक्रम में रेखा लढा, चेतना जागेटिया, रेखा शर्मा, सरोज लढा, पायल अजमेरा, शिवानी समदानी, सोनिका जागेटिया, सोनल सोमानी, अंजली बांगड़, सोनाली अजमेरा, आरती तोषनीवाल, रेनू समदानी एवं सोनल दरगड़ सहित सखी स्टूडियो की सखियों की उपस्थिति रही।

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

कार्यशाला का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि मिट्टी के गणेश बनाकर और उनका प्राकृतिक तरीके से विसर्जन कर उत्सव की खुशी के साथ प्रकृति को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *