नवनिर्वाचित सभापति कमला महावर और उपसभापति आस्था मीणा ने कार्यभार संभाला, नगर में निकली भव्य रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ।
सूरौठ। नगर पालिका सूरौठ की नवनिर्वाचित सभापति श्रीमती कमला महावर एवं उपसभापति सुश्री आस्था मीणा ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से सभापति और उपसभापति का माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
20 नवनिर्वाचित पार्षदों का भी हुआ अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के सभी 20 नवनिर्वाचित पार्षदों का भी माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पंच-पटेल और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, पूर्व सांसद भरतपुर रामस्वरूप कोली, मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी, पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, पार्षद मोहित सिंह, अशोक सैनी, भामाशाह रजनीश मीणा, रिपू मीना, हंसराज मीना, देवानंद गुप्ता, अमर सिंह मीना और विश्राम मीना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यभार ग्रहण के बाद नगर में निकली भव्य रैली
कार्यभार ग्रहण समारोह के बाद नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति के स्वागत में नगर में भव्य रैली निकाली गई। रैली के दौरान नगरवासियों और विभिन्न स्थानों पर मौजूद लोगों ने सभापति कमला महावर एवं उपसभापति आस्था मीणा का पुष्पमालाओं और पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति का स्वागत किया। रैली में लोगों की सहभागिता के चलते नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बाबा मंदिर पहुंचकर हुआ कार्यक्रम का समापन
नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली अंत में बाबा मंदिर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर नगरवासियों में उत्साह नजर आया। नगर पालिका के नए नेतृत्व के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम और रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।