गंगापुर सिटी में विप्र फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह आज


विजय पैलेस मैरिज होम में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, संजय विनायक जोशी मुख्य अतिथि और प्रतिभाओं का होगा सम्मान

गंगापुर सिटी। विप्र फाउंडेशन जोन 1-डी के तत्वावधान में आज 4 अक्टूबर को जिला स्तरीय ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। विजय पैलेस मैरिज होम में दोपहर 12 बजे होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, खेल और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

संजय विनायक जोशी होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी (नई दिल्ली) होंगे। समारोह की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथियों में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ‘चच्चू भैया’ (कोटा) और राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा शामिल रहेंगे।

कई विशिष्ट अतिथि समारोह में होंगे शामिल

विप्र फाउंडेशन जोन 1-डी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि समारोह में करौली के अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, आरएएस अधिकारी रवि कुमार शर्मा, आरएएस राकेश शर्मा, विप्र फाउंडेशन जोन-1 जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेमेन्द्र वशिष्ठ एवं राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र हर्ष भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देने की पहल

जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी ने कहा कि यह आयोजन समाज की उभरती प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देने की महत्वपूर्ण पहल है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने और प्रतिभाशाली युवाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *