डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार के आमंत्रण पर प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल और टेक्नोलॉजी संस्थानों का किया अवलोकन, शिक्षा व भरतपुर विकास पर चर्चा
भरतपुर। महाराजा जवाहर सिंह स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं व्यवसायी डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार के विशेष आमंत्रण पर हरियाणा का दौरा किया। समिति के अध्यक्ष देवी सिंह कुंतल के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने भरतपुर-झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज तथा गुरुग्राम के फरुखनगर स्थित वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का अवलोकन किया।
डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार ने किया प्रतिनिधिमंडल का स्वागत
हरियाणा दौरे पर पहुंचे महाराजा जवाहर सिंह स्मारक समिति के प्रतिनिधिमंडल का डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार और उनके पुत्र कुंवर रोहन सिंह ने साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान समिति के सदस्यों की ओर से भी डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार और उनके पुत्र रोहन सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. फौजदार के योगदान की सराहना
समिति के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए शिक्षा की अलख जगा रहे डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार की उपलब्धियों का भरतपुर सहित पूरे ब्रज प्रदेश के लोगों को लाभ मिल रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने उनके शैक्षणिक संस्थानों का अवलोकन कर शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
भरतपुर को जन्मभूमि बताते हुए विकास में सहयोग का भरोसा
इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार ने कहा कि भरतपुर उनकी जन्मभूमि है और भरतपुर के विकास के लिए वे पूरी तरह तन, मन और धन से साथ हैं।
उन्होंने भरतपुर के विकास और क्षेत्र के लोगों के हित में हरसंभव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।
पैरा एथलेटिक्स में भी राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी
डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार इंडियन पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनके नेतृत्व में पिछले दिनों आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।
शिक्षा के साथ खेलों के क्षेत्र में भी उनकी भूमिका को लेकर समिति के सदस्यों ने चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद
हरियाणा दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष देवी सिंह कुंतल, पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर सरदार सिंह, महासचिव सुधीरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष जल सिंह फौजदार, बचन सिंह तमरौली, ओमप्रकाश सोगरवाल, थान सिंह सोलंकी, हीरा सिंह आर्य, विनोद कुंतल, बहादुर सिंह और एससी वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।