श्री बाबा धाम में नवरात्र महोत्सव की तैयारियां तेज, 21 महिलाएं संभालेंगी व्यवस्था


मां का दरबार सजेगा, गरबा पांडाल में गूंजेगी आस्था की ताल, पूजा-अर्चना से लेकर दर्शन और यज्ञ तक अलग-अलग कमेटियां गठित

भीलवाड़ा। श्री बाबा धाम में नवरात्र महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मां के दरबार को रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, पूजा-अर्चना, यज्ञ और गरबा आयोजन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

श्री बाबा धाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में सेवादारों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नवरात्र महोत्सव को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए अलग-अलग सेवा कमेटियां गठित कर जिम्मेदारियां तय की गईं। आरती के बाद महिलाओं एवं बालिकाओं के गरबा आयोजन की व्यवस्था के लिए बाबा धाम परिवार की 21 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मां का दरबार फूलों और रोशनी से सजेगा

नवरात्र महोत्सव के दौरान शक्ति पीठ को मनोरम लाइटों, झंडियों, चुनरी, रंग-बिरंगी झिलमिलाती फरियों और फूलों से सजाया जाएगा।

मंदिर सजावट की जिम्मेदारी विनीत अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रवीण जैन, ओम व्यास, सत्यनारायण चौधरी, शंकरलाल अग्रवाल, गोपाल बंसल और प्रहलाद गोयल को दी गई है।

गरबा पांडाल की व्यवस्था संभालेंगे सेवादार

गरबा पांडाल की व्यवस्था के लिए विनेश अग्रवाल, मनोज एवं सुनील अग्रवाल, प्रमोद तोषनीवाल, सुभाष लढ़ा, गोविंद जोशी, विनोद जागेटिया, कुलदीप यादव, रजनीकांत रमानी, नितिन बुन्देल और नितेश पाण्डे सेवाएं देंगे।

आरती के बाद होने वाले गरबा आयोजन में महिलाओं एवं बालिकाओं की बैठक व्यवस्था के लिए बाबा धाम परिवार की 21 महिलाओं को सेवा दी गई है। गरबा आयोजन के लिए राजेश नैनावटी को प्रभारी बनाया गया है।

पूजा-अर्चना और यज्ञ की भी रहेगी विशेष व्यवस्था

पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी पं. शिवप्रकाश जोशी, पं. गोविंद गौतम और पं. योगेंद्र शर्मा को सौंपी गई है। महंत के साथ पूजा व्यवस्था में राहुल न्याती, अनिल जैन, हर्ष प्रकाश शर्मा और सचिन सुखलेचा सहयोग करेंगे।

यज्ञशाला में प्रतिदिन हवन एवं आहुतियों की व्यवस्था सुरेश जैन, सुरेंद्र शर्मा, विनोद अग्रवाल और रितेश गर्ग संभालेंगे। नवरात्र महोत्सव के दौरान एक दिन विशेष लक्ष्मी यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।

सुबह 7:15 और शाम 7:30 बजे होगी आरती

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:15 बजे आरती और शाम 7:30 बजे आरती होगी। इसके साथ विशेष पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी।

श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन कराने की व्यवस्था श्रीकांत त्रिपाठी, थान सिंह, निक्की बुन्देल, बाबूलाल टांक, रामपाल मंत्री और कमलेश झंवर सहित अन्य सेवादारों को सौंपी गई है।

विनीत अग्रवाल करेंगे सभी व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन

नवरात्र महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन श्री बाबा धाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल करेंगे। बैठक में महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग सेवाओं के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।

बाबा धाम परिवार ने धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालुओं से नवरात्र महोत्सव में शामिल होकर मां के दर्शन करने और धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *