एशियाई पैरा गेम्स 2026 के लिए भारतीय पैरा एथलीट्स को सेंड ऑफ


नई दिल्ली में आयोजित समारोह में 180 से अधिक पैरा एथलीट्स को विदाई, भारत 11 खेल विधाओं में करेगा प्रतिनिधित्व

भरतपुर। एशियाई पैरा गेम्स-2026 के लिए भारतीय पैरा एथलीट्स का सेंड ऑफ सेरेमनी नई दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि रहे।

समारोह में इंडियन पैरा एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झांझड़िया, फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया, कैप्टन एवं फ्लैग बेयरर प्रमोद भगत सहित कोच, स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर और खेल मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे।

11 खेल विधाओं में हिस्सा लेगा भारत

इंडिया पैरा एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि एशियाई पैरा गेम्स में भारत कुल 11 खेल विधाओं में हिस्सा लेगा। भारतीय दल में 180 से अधिक पैरा एथलीट्स शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने पिछले एशियाई पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 111 पदक जीते थे। इस बार भारतीय दल का लक्ष्य पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 111 से अधिक पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाना है।

खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने पर जोर

डॉ. नरेंद्र सिंह फौजदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और खेल मंत्रालय की ओर से विकसित किए गए मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सहयोग उपलब्ध कराया है।

उन्होंने कहा कि खेलों के लिए तैयार किए जा रहे मजबूत तंत्र से पैरा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के अवसर मिल रहे हैं।

खिलाड़ियों और अधिकारियों की मौजूदगी

सेंड ऑफ सेरेमनी के दौरान भारतीय पैरा एथलीट्स, कोच और खेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से एशियाई पैरा गेम्स-2026 के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया और उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *