नदबई में कांग्रेस की बैठक, पंचायतीराज चुनाव के लिए एकजुटता पर जोर


विधानसभा प्रभारी जुबेर खान ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील की, ब्लॉक अध्यक्ष ने टिकट दावेदारों से लिए आवेदन

नदबई। आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर शुक्रवार को कस्बे के नगर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। विधानसभा प्रभारी जुबेर खान के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता बनाए रखने पर चर्चा की गई।

बैठक में विधानसभा प्रभारी ने नगर निकाय चुनाव का उल्लेख करते हुए सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करने और संगठन के पक्ष में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

टिकट दावेदारों से लिए आवेदन

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा ने पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया पर चर्चा की। इस दौरान चुनाव में पार्टी का टिकट पाने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन भी लिए गए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को पार्टी के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने गुटबाजी से दूर रहकर संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने और मिलकर चुनाव की तैयारी करने पर जोर दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की नीतियों को लेकर जागरूकता पर जोर

जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की नीतियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने पंचायतीराज चुनाव के दौरान बूथ स्तर तक टीम गठित कर संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया।

कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश सचिव प्रशांत उपाध्याय, पीसीसी कॉर्डिनेटर विनीत पाल सिंह एवं रिक्की सिंह हंतरा, नेमसिंह फौजदार, अग्रवाल समाज अध्यक्ष फूलचंद गर्ग, शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाव बछामदी, सुरेंद्र सिंह, ओमवीर सरपंच और दिलीप बहरामदा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक समन्वय, टिकट प्रक्रिया और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *