प्रयागराज में परेड ग्राउंड के पास पुलिस की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ निवासी 28 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, कोडीन युक्त सिरप बरामद
प्रयागराज।प्रयागराज कमिश्नरेट में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कीडगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 21 अक्टूबर 2026 को परेड ग्राउंड के पास इंटरलॉकिंग वाली सड़क से आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 358 शीशी प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप बरामद हुई है।
छत्तीसगढ़ का निवासी है गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र सिंगौर पुत्र मीलूराम सिंगौर, निवासी ग्राम भाड़म गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 358 शीशी प्रतिबंधित सिरप बरामद की। बरामद सिरप की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। ऐसी सिरप का नशे के रूप में दुरुपयोग किए जाने की बात सामने आई है।
नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी
पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस मामले की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनेश सिंह के कीडगंज थाने का कार्यभार संभालने के बाद अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। उनके अनुसार, नशे के कारोबार के साथ चोरी और अन्य अवैध गतिविधियों पर भी पुलिस शिकंजा कस रही है।
मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर थाना कीडगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल आनंद बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार और कांस्टेबल सुजीत कुमार सरोज की प्रमुख भूमिका रही।
नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।