कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार के द्वारा लागू आपातकाल के यातनाएं याद आते ही लोग सिहिर जाते हैं- ओंकार नाथ केसरी

Support us By Sharing

जिला कार्यालय सिविल लाइंस में यमुनानगर के भाजपाइयों द्वारा मनाया गया आपातकाल

प्रयागराज। 25 जून 1975 की रात्रि लोकतंत्र की गला घोंटने वाली विभिषिका की रात्रि बन कर रह गई है। इसकी विभिषिका झेलने वाले व्यक्ति इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार के वह दिन याद आते ही सिहिर जाते है। जहां रातों-रात देश के नेताओं को सलाखों के अंदर डाल दिया गया और सुबह अख़बारों में एक समाचार तक प्रकाशित नही हुए और आकाशवाणी मे सब कुछ ठीक होने की फर्जी घोषणाएं होती रही ऐसा कांग्रेस की सरकार की आपातकाल को देश कभी भूल नही सकता। आज विपक्षी विहार में एक साथ बैठक करते है, प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते है और विदेशों में जाकर कहते है भारत मे लोकतंत्र ही नही है। आप बताओ अगर भारत मे लोकतंत्र नही होता तो ना विपक्षी एकत्रित हो पातें और ना ही मोदी को गाली दे पाते।उक्त बातें भाजपा प्रयागराज यमुनानगर द्वारा आपातकाल के मुख्य वक्ता जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरी ने भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में रविवार को सम्बोधित करते हुए कहा और आगे बताया कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी का मूलमंत्र हीहैसबका-साथ,सबका-विकास,सबका-विश्वास व सबका-प्रयास। भाजपा सरकार ने सही मायनों में लोकतंत्र की ताकत दिखाकर गरीबों को विना-भेदभाव सरकार की योजनाओं का लाभ देकर सिद्ध कर दिया है।
सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा एमरजेंसी को देश कभी भूल नही सकता। और ना देश कभी माफ़ करनें वाली है।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरी,मीसा बंदी जोखूराम केशरी व नरेंद्र देव पांडेय का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् मेमेंटो भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा जब कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की बात करती है तो देश हंसता है चुंकि दुनिया एमरजेंसी को नही भूल सकती।वही मीसाबंदी नरेंद्र देव पांडेय ने कहा वह लोकतंत्र की काली रात जब आकाशवाणी द्वारा सूचना आई की इंदिरा गांधी देश को सम्बोधित करेंगी। और इंदिरा गांधी ने कहा देश मे साम्प्रदायिक शक्तियां सक्रिय हो गई और हम लोगों को भी जेलों में जाना पड़ा ऐसे हालात की कभी कल्पना नही की थी। संचालन जिला महामंत्री ने किया इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, ज्ञान सिंह पटेल, विनोद प्रजापति, हरिकृष्ण शुक्ल,शांति पांडेय,राजू शुक्ला, राजकुमार मिश्रा,सुभाष सिंह पटेल, सुधाकर पाण्डेय,अरुण सिंह,सविता मिश्रा,राजमणि पासवान, संजीव जायसवाल आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टियां बांध कर आपातकाल मनाया।

राजदेव द्विवेदी


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!