राजा भईया की मेहनत रंग लायी


सवाई माधोपुर 29 अप्रैल। प्रदेश में हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया की चलाई गई मुहिम और मेहनत एक बार फिर से रंग ले आई है।
राजा भैया ने बताया कि आइटीआई से हुऐ खुलासे के अनुसार प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में कांस्टेबलों के लगभग 5409 पद पिछले काफी समय से रिक्त पड़े थे। इस पर वे प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को अलग अलग तीन पत्र लीगल नोटिस के रूप में भेजकर इन पदों पर भर्तियां करने हेतु प्रयासरत थे। इसी क्रम में डीजीपी कार्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड विपिन कुमार पाण्डेय ने कांस्टेबलों की भर्ती हेतु राज्य सरकार की अनुमति के बाद नौ अप्रैल के अपने आदेश की एक प्रति जारी करते उन्हें हुए सूचित किया है कि प्रदेश के पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर 9617 कांस्टेबलों की भर्ती हेतु आवेदन निकाल दिये है जो कि सभी आवेदन ऑन लाइन राजस्थान पुलिस की अधीकृत वेबसाइट पर 28 अप्रैल से 17 मई तक भरे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजा भईया ने आरटीआई से सूचना एकत्र कर प्रदेश के जेल विभाग में भी रिक्त पड़े जेल प्रहरियों के 803 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी कराने की मुहिम चलाई थी और जेल विभाग ने इन पदों पर अन्ततः जनवरी 2025 में नियमानुसार भर्तियां की थी|


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now