जीव अनुकंपा संस्थान द्वारा वरिष्ठ जनों के साथ अमृत उद्यान में परिंडे बांधे


जीव जंतुओं को चारा दानी पानी की प्रतिदिन कर रहे व्यवस्था

गंगापुर सिटी, 29 अप्रैल|पंकज शर्मा |जिव अनुकंपा संस्थान द्वारा निराश्रित पशु पक्षियों के लिए प्रतिदिन चारा दाना पानी की व्यवस्था की जा रही है मंगलवार को प्रातः 7:00 बजे हायर सेकेंडरी मैदान में संस्थान द्वारा अमृत उद्यान में वरिष्ठ जनों के सानिध्य में परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता राजेश गुप्ता बाबूलाल व्याख्याता वेद प्रकाश गुप्ता रि, प्रिंसिपल रामदयाल बाड़ा वाले घनश्याम बारिया कैलाश चंद कछिया लाल बजाज आदि सहित दर्जन वरिष्ठ जन उपस्थित रहे इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र एरिया में मुक पशु पक्षियों को चारा दाना पानी भोजन के लिए देवी चरण गर्ग महेश कंपाउंडर वेद प्रकाश मंगल मुकुट बिहारी राहुल अग्रवाल महिला, बच्चों द्वारा बंदर, गाय, पशु पक्षियों के लिए फल फ्रूट्स केला सब्जी गुड़ चना मूंगफली आदि की व्यवस्था कर पोषाहार खिलाया संस्थान से जुड़े वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि जीव अनुकंपा संस्थान द्वारा प्रतिदिन निराश्रित पशु पक्षियों के भोजन के लिए शहर के जीव प्रेमी आगे से आगे आकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं संस्थान द्वारा प्रति व्यक्ति एक रुपए प्रतिदिन से जोड़ने का कार्य करने के अलावा जीव प्रेमी अपने परिवार के सदस्यों की वर्षगांठ पर पुण्यतिथि पर या अन्य धार्मिक पर्वों पर निराश्रित पशु पक्षियों के लिए भोजन चारा दाना पानी की व्यवस्था करके इस पुनीत कार्य में आगे आकर हाथ बढ़ा रहे हैं|

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now