जयपुर 15 मई। राजधानी में सामाजिक सरोकार का संकल्प लेकर महिला का एक समूह सखी गुलाबी नगरी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अस्तित्व नारी का की थीम पर आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, समारोह गौरव आईएएस उर्मिला राजोरिया व दीप प्रज्वलन कर्ता अंजू मित्तल सहित संस्था की संरक्षक रितु कसलीवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा ना केवल नारी शक्ति की एकजुटता को मजबूती प्रदान की बल्कि कार्यक्रम की शोभा भी बढ़ाई।
संस्थापक अध्यक्ष सारिका जैन ने बताया कि आईएएस उर्मिला राजोरिया व रितु कसलीवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुषमा जैन और सचिव ममता सेठी सहित नवनिर्वाचित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को संस्था के प्रति समर्पित भावना को धारण करवाया गया और शपथ दिलवाई गई। समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर नाटक का मंचन किया गया एवं युद्ध में शहीद देश के जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था द्वारा अब तक कई कॉलोनियों में पेड़ लगाने, गरीब बच्चों को शिक्षा दिलवाने, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी करवाने में विभिन्न प्रकार का सहयोग प्रदान किया है। जिसे आगे बढ़ाया जाएगा, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सखियों को परिंदे व उपहार भेंट स्वरूप दिए गए।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।