विधायक ने दी वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय दीनदयाल शुक्ला को श्रद्धांजलि, सभा आयोजित 


सूरौठ। कस्बा सूरौठ निवासी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं देवस्थान बोर्ड राजस्थान सरकार के सदस्य राजीव शुक्ला के पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी दीनदयाल शुक्ला (78) के निधन होने पर सोमवार को जिंदल मैरिज गार्डन में तीए की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंडौन विधायक अनीता जाटव, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित कांग्रेस के कई जिले एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय शुक्ला को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बैठक में लोगों ने स्वर्गीय शुक्ला की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सूरौठ कस्बे के कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल एमडी भावना द्वारा कविता के माध्यम से पिता की महत्ता का विस्तार से वर्णन करते हुए मंच संचालन का भी कार्य किया। शोकसभा कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, वरिष्ठ कांग्रेसी भूपेंद्र सोलंकी, देवी सहाय दत्तात्रेय, हिंडौन नगर परिषद के पार्षद ब्रजकिशोर शर्मा, चौवीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व महामंत्री ओम प्रकाश पाराशर भुकरावली, पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, समाजसेवी शीतल शुक्ला हिंडौन, नरेंद्र बाबा, सियाराम शर्मा, कांग्रेस के जिला महासचिव विश्राम मीणा, सैनी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहर सिंह सैनी, प्रधानाचार्य एमडी भावना, दलवीर चौधरी सहित काफी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय दीनदयाल शुक्ला की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर प्रणाम करते हुए श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय दीनदयाल शुक्ला के अन्य पुत्र शैलेंद्र शुक्ला है जो की तकनीकी शिक्षा विभाग जयपुर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है वही इनके कनिष्क पुत्र डॉ धीरेंद्र शुक्ला जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। स्वर्गीय शुक्ला की पुत्री सीमा देवी शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। स्वर्गीय दीनदयाल शुक्ला चार भाइयों में सबसे बड़े थे। अन्य भाई समाजसेवी गोविंद शुक्ला उर्फ किलुडी भ्राता, रिटायर्ड प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला एवं रिटायर्ड वरिष्ठ अध्यापक राकेश शुक्ला है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now