राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथयात्रा का जिला सीमा पर किया स्वागत


सूरौठ में गंगाजल के कलश व दिव्य ज्योति का किया पूजन 

सूरौठ। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में संपूर्ण भारत में होकर निकल रही राष्ट्रीय जागरण ज्योति कलश यात्रा का सूरौठ में लोगों ने स्वागत सम्मान किया। यात्रा के उप जोन समन्वयक भरतपुर नरेंद्र जोशी, अनिल शर्मा सूरौठ, करौली जिला प्रभारी बहादुर सिंह सोलंकी ने बताया कि राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा का करौली जिले के कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा पर स्थित गांव तहारपुर आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान किया। इस दौरान यात्रा के साथ पधारे भरतपुर एवं बयाना के कार्यकर्ताओं का करौली जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा दुपट्टा एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। इसके बाद कलश रथ यात्रा सूरौठ में बैंड बाजे के साथ सब्जी मंडी, गौड मैरिज होम, नेहरू स्कूल, मुख्य चौराहा, पीएनबी बैंक, बस स्टैंड आदि स्थानों पर होकर निकाली गयी। इस दौरान लोगों ने गंगाजल के कलश व दिव्य ज्योति का पूजन किया। जिससे माहौल धर्ममय हो गया। इसके बाद कलश रथ यात्रा का गांव जटवाड़ा, धंधावली, सोमला, सोमली, खेड़ी हैवत, चिनायटा, खिजूरी आदि गांवों में ग्रामीणों ने पूजन कर स्वागत किया। कलश यात्रा में भरतपुर संभाग प्रभारी नरेंद्र शर्मा, करौली जिला प्रभारी बहादुर सिंह सोलंकी, रामचरण सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल सिंह डागुर, मुकेश गोयल, दिनेश गुप्ता, बाबू सिंह, भरत सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now