घायलों को आरबीएम चिकित्सालय में कराया भर्ती, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हन्तरा पुलिया के समीप हादसा
नदबई।आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंतरा पुलिया के समीप असंतुलित होकर कार की ट्रैक्टर से भिडन्त हो गई। जिसके चलते कार में सवार दम्पत्ति सहित आधा दर्जन घायल हो गए। हादसे के दौरान टक्कर इतनी जर्बदस्त हुई कि, ट्रैक्टर सडक के बीच पलट गया। हादसे की सूचना पर डहरामोड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच, घायलों को निकालते हुए १०८ एम्बूलेंस की सहायता से जिला मुख्यालय के चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को सड़क से हटाते हुए वाहनों का संचालन शुरु कराया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो यूपी फतेहपुर खरीआं थाना क्षेत्र के गांव टिकसारी खुर्द निवासी बृजेश मौर्य, अपनी पत्नी रन्नो मौर्य, पुत्री शालू मौर्य सहित एक अन्य व्यक्ति के साथ बालाजी से लौट रहा। इसी दौरान हंतरा पुलिया के समीप असंतुलित होकर ट्रैक्टर की चपेट से हादसा हो गया। हादसे में कार सवार दम्पत्ति, पुत्री व एक अन्य युवक सहित ट्रैक्टर सवार हलैना थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी यसराज सिंह पुत्र भरतसिंह व भानूप्रताप सिंह पुत्र दौलत सिंह घायल हो गए। सूचना पर डहरामोड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए घायलों को जिला मुख्यालय के चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालंाकि, इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ।

Bharatpur, Rajasthan