पूर्व सांसद रंजीता कोली का 46 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया


समर्थकों व कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

पूर्व सांसद ने राधा रानी व मुकुट मुखार बिंद के किए दर्शन

भरतपुर| पूर्व सांसद कोली ने अपने 46 वें जन्म दिवस पर सर्व प्रथम सुबह बरसाना जाकर राधा रानी के दर्शन किए तो वही गिरिराज जी में मुकुट मुखार बिंद पर परिवार सहित पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। तत्पश्चात पूर्व सांसद एवं भाजपा नेत्री रंजीता कोली का 46 वां जन्मदिवस बयाना के दमदमा रोड स्थित नव विकसित कॉलोनी में बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ ही भारी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक और समर्थक शामिल हुए। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर कोली का स्वागत किया तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह में भाजपा विधायक डॉ. शैलेश सिंह, पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह कंसाना, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राजावत, गिरधारीलाल गुप्ता, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फौजदार, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा और वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान रविन्द्र जैन सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में रंजीता कोली को संघर्षशील और जनसेवा के प्रति समर्पित बताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरा आयोजन उत्सव जैसा माहौल लिए रहा जहां समर्थकों ने नारे लगाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

भाजपा के बडे बडे नेताओं ने पूर्व सांसद कोली को दूरभाष के जरीऐ जन्म दिन की दी बधाई

दूरभाष के जरिए पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवाल,पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बधाई दी। वहीं पत्र के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल,जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, जोगिंदर अवाना पूर्व विधायक नदबई, गोपाल पहाड़िया व वहीं कई विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और विधायकों ने बयाना आवास पहुँचकर पूर्व सांसद रंजीता कोली को बधाई दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now