डीग| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश डीग के तत्वाधान में लाला मनोहर लाल खंडेलवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया|विधिक जागरूकता टीम अध्यक्ष आनंद प्रकाश पटेल ने बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, ध्वनि प्रदूषण अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आज समाज में बालिका और महिलाएं सुरक्षित और संरक्षित हो इसलिए उनका अपने अधिकार और अपनी सुरक्षा के कानून की जानकारी होना आवश्यक है आज पूरे देश में महिला सशक्तिकरण का अभियान चल रहा है जिसके तहत महिलाओं के आत्म सम्मान की अभिवृद्धि महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता सुनिश्चित हुई है और देश में राष्ट्रपति से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है सेना ,वायु सेना ,नौ सेना अर्ध सैनिक बलों, सिविल सर्विसेज न्यायिक प्रशासनिक पुलिस सेवाओ में बालिकाएं उच्च पदों पर पद स्थापित होकर देश की सेवा में लगी हुई है इससे सभी बालिकाओं को प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए| इस अवसर पर ममता गोयल, शारदा देवी, ओमप्रकाश शर्मा सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं|
