पीडित का आरोप- अवैध कट्टा दिखाते हुए पैसें मांगने का आरोप
भरतपुर|नदबई क्षेत्र के गांव खेडीदेवीसिंह निवासी एक युवक ने शराब को लेकर दो हजार रुपए मांगने व पैसें नही देने पर देशी अवैध कट्टा दिखाते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार पीडित महेश सिंह पुत्र समन्दर सिंह, देर शाम अपने भाई सुमेर सिंह के साथ खाटूश्याम मन्दिर से लौट रहा। इसी दौरान सरदार सिंह उर्फ सुरेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह, जबरन शराब के लिए दो हजार रुपए मांगने लगा। पीडित ने शराब को पैसें देने से मना कर दिया। जिसके चलते सरदार सिंह ने अपने पुत्र हेमन्त सिंह व भतीजा रविन्द्र सिंह के साथ मिलकर पीडित महेश सिंह व सुमेर सिंह के साथ जमकर मारपीट की। बाद में हथियार दिखाते हुए पीडित की जेब से चार हजार की नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर पीडित महेश सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।