राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी की सभी नगर इकाइयों में संगोष्ठियां आयोजित, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण पर वक्ताओं ने रखे विचार।
गंगापुर सिटी |अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गंगापुर सिटी जिले की सभी नगर इकाइयों में भव्य संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभाग संयोजक लोकेश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिले की विभिन्न इकाइयों में हुए कार्यक्रम
जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले की प्रमुख इकाइयों में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।
गंगापुर सिटी इकाई में आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल, नगर मंत्री तरुण मीणा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी, जिला छात्रा प्रमुख पायल प्रजापत, अंकिता लालावत तथा कविता महावर की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वहीं वजीरपुर इकाई में भाग संयोजक गौरव शाक्य, राशि उपाध्याय, खुशी जगरवाल, नगर मंत्री नवीन चौधरी एवं बादल घुणावत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
इसी प्रकार बामनवास इकाई में भाग संयोजक सचिन गुर्जर एवं नगर मंत्री सुरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
छात्र हित और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गौरवशाली इतिहास, छात्र हित में किए गए कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों से संगठन की विचारधारा के अनुरूप समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रमों में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।