नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को परिषद की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से कराया अवगत।
बौंली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई बौंली द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर सदस्यता अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत नगर के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संपर्क किया गया तथा उन्हें परिषद के उद्देश्यों, गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
सदस्यता अभियान के दौरान जिला संयोजक मनु पारीक, विभाग छात्रा प्रमुख पम्मी शर्मा एवं एसएफएस प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंजली मंगल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एबीवीपी की कार्यप्रणाली से परिचित कराते हुए संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
सैकड़ों विद्यार्थियों ने ग्रहण की सदस्यता
अभियान के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण और छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने संभाली अभियान की जिम्मेदारी
सदस्यता अभियान में नगर उपाध्यक्ष आशा मंगल, हेमंत गौतम, नगर मंत्री खुशबू सिरोहिया, नगर सहमंत्री मुकेश गुर्जर तथा महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रांजल राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
यह भी पढ़ें:

Sawai Madhopur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।