नगर पालिका बोर्ड का 5 वर्ष का कार्यकाल आज औपचारिक रूप से हुआ समाप्त
पालिका का संपूर्ण प्रशासनिक और विकास कार्य अब उप खंड अधिकारी के हुआ अधीन
नदबई|कस्बे में नगर पालिका बोर्ड का पांच वर्ष का कार्यकाल आज औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। कार्यकाल पूरा होते ही नगर पालिका का संपूर्ण प्रशासनिक और विकास कार्य अब उपखंड अधिकारी के अधीन हो गया है। नदबई नगर पालिका में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह अब प्रशासक शासन लागू कर दिया गया।
स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों के अनुसार बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आगामी नगर पालिका चुनाव तक संबंधित उपखंड अधिकारी को नगर पालिका प्रशासक नियुक्त किया गया है। नदबई नगर पालिका के लिए उपखंड अधिकारी सचिन यादव को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिका से जुड़े सभी प्रशासनिक निर्णय, विकास कार्य, सफाई व्यवस्था, योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय मामलों की निगरानी अब प्रशासक द्वारा पूरी की जाएगी। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चुनाव होने और नव निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक नगर पालिका में प्रशासक शासन जारी रहेगा।
Bharatpur, Rajasthan