बौंली, बामनवासl श्रद्धा ओम त्रिवेदीl बौंली श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति बौंली के तत्वावधान में सदस्यों की बैठक गुरुवार रात को नव निर्मित मंदिर भवन में समिति अध्यक्ष मोहन लाल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महामंत्री चंद्र प्रकाश सिंहल ने बताया कि पूर्व में श्री शीतला माता मंदिर का भवन बहुत छोटा करीब 50 वर्ग फीट में बना हुआ था। उक्त भवन के समीप स्थित करीब एक हजार वर्ग फीट का भूखंड बृज किशोर, रमेश चंद, गोविंद नारायण एवं विकास कुमार गोयल द्वारा दान स्वरूप मंदिर निर्माण के लिए समिति को दिया गया था। जिस पर जन सहयोग से करीब छह माह पूर्व मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जिसके लिए सभी सहयोगी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा द्वारा भवन निर्माण के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए 10 लाख रुपए व्यय हो चुके हैं। महामंत्री चंद्र प्रकाश सिंहल ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत 22 नवंबर को सुबह श्री राम चरित मानस अखंड पाठ प्रारंभ, दोपहर बाद श्री शीतला माता जी की प्रतिमा को अनादिवास, हवन आदि कार्यक्रम आयोजित करने, दूसरे दिन 23 नवंबर को सुबह 8 बजे बैंड बाजे के साथ मूर्ति का नगर भ्रमण, उसके बाद 12 बजे छप्पन भोग एवं आरती उपरांत प्रसाद वितरण तथा शाम को ब्राह्मण एवं कन्या भोज का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए आमजन से सहयोग अपेक्षित है। बैठक में ओम प्रकाश जोशी, रमेश चंद गोयल, मोहन लाल जोशी, भरत गोयल, योगेन्द्र शर्मा, दीपक चौबे, जगदीश प्रसाद शर्मा, महेश जायसवाल, कैलाश जांगिड़, भगवान सिंह नरूका, हुकम चंद मित्तल, लोकेश शर्मा, घनश्याम माली, रामबाबू प्रजापत, शिव कुमार बुंदेला, हेमराज दीक्षित, रामोतार शर्मा, अशोक गोयल, रोहित पाराशर, सुरेश जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे।

1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।