सवाई माधोपुर 29 अक्टूबर। अग्रवाल समाज समिति मण्डी रोड आलनपुर सवाई माधोपुर द्वारा 9 नवम्बर रविवार को नई अनाज मंडी प्रांगण आलनपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं अन्नकूट प्रसादी सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बुधवार 29 अक्टूबर को बजरिया स्थित सिद्धि विनायक मन्दिर में निमंत्रण पत्र श्रीफल भेंट कर गणेशजी महाराज को निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर राम गोपाल सिंहल अध्यक्ष दीन दयाल अग्रवाल महामंत्री रमेश चन्द सिंहल कोषाध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल बनवारी बंसल अरविन्द कुमार सिंहल उपस्थित रहे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।