बघला बांध में लिफ्ट सिंचाई योजना की मांग, सांसद ने संसद में उठाने का दिया आश्वासन


यमुना से लिफ्ट सिंचाई योजना बनाकर वर्षभर जलापूर्ति की मांग, 14-15 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ।

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र स्थित बघला बांध में वर्षभर जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग अब संसद तक पहुंचने जा रही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र दीपांशु तिवारी ने प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण सिंह से मुलाकात कर बघला बांध के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना लागू करने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि बघला बांध क्षेत्र के लगभग 14 से 15 गांवों के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। वर्तमान में बांध पूरी तरह वर्षा पर निर्भर है। पर्याप्त बारिश नहीं होने पर बांध में पानी की कमी हो जाती है, जिससे हजारों किसानों की खरीफ और रबी की फसलें प्रभावित होती हैं।

यमुना से वर्षभर पानी पहुंचाने की मांग

ज्ञापन में मांग की गई है कि यमुना नदी से निकली कमला पम्प नहर के माध्यम से लिफ्ट सिंचाई योजना तैयार कर बघला बांध में पूरे वर्ष पानी उपलब्ध कराया जाए। इससे क्षेत्र की 2,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की नियमित सिंचाई संभव हो सकेगी और किसानों को जल संकट से राहत मिलेगी।

सांसद ने संसद में मुद्दा उठाने का दिया भरोसा

प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बघला बांध की जल समस्या को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जनहित के विषय पर केंद्र एवं राज्य सरकार से समन्वय कर स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।

किसानों को विकास की नई उम्मीद

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि बघला बांध में वर्षभर पानी उपलब्ध कराया जाता है तो शंकरगढ़ क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, जल संकट दूर होगा और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर भी रोक लगेगी।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *