प्रयागराज में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जिलाधिकारी ने बुलाई राजनीतिक दलों की बैठक


मतदेय स्थलों के सम्भाजन और प्राप्त सुझावों के निस्तारण पर सांसद, विधायक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक।

प्रयागराज। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में जनपद के जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई 2026 को प्रकाशित मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की समीक्षा की गई। संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किए गए निस्तारण की जानकारी भी साझा की गई।

मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर हुई चर्चा

बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत चल रही मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया और उनके सुझावों पर विचार-विमर्श किया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर विधायक दीपक कुमार पटेल, करछना विधायक पियूष रंजन निषाद सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *