देश के प्रधानमंत्री मोदी के आगामी 28 फरवरी दौरे को लेकर बजीरपुर मंडल बैठक संपन्न


हजारों की संख्या में अजमेर पहुंचेंगे भाजपाई

गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 फरवरी को अजमेर राजस्थान डर की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी वजीरपुर मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल एवं शहर मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज गोयल द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से अजमेर चलने का आग्रह करने के साथ-साथ वाहन व्यवस्था,कार्यकर्ताओं की सूची एवं भोजन व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां पूर्ण करने का आह्वान किया गया!
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त संदर्भ में बताया कि 26 फरवरी को उक्त अजमेर दौरे को लेकर जिला सवाईमाधोपुर मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारीयों की उपस्थिति में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी तैयारियों को लेकर अंतिम चर्चा की जाएगी! उक्त बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने 28 फरवरी को अजमेर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया !
उक्त अवसर पर आवश्यक बैठक में पंचायत समिति चुनाव विधानसभा प्रवासी होशियार सिंह मीणा,जिला प्रवक्ता हरि ओम पटेल,मंडल महामंत्री लक्ष्मण सिंह,अखिलेश शर्मा,पवन शर्मा,शिव सिंह मीना,डॉ.शाकिर,भीम सिंह जाट,अशोक शर्मा,रमेश शर्मा मास्टर,ओमप्रकाश गोयल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now