बाजना की 3 छात्राओं का जूडो में राज्य स्तर पर चयन, जालौर रवाना


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद सुमन, सुनीता और तमन्ना का 70वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

सूरौठ। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजना की तीन छात्राओं का जूडो 17 वर्ष वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्राएं अब 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

तीनों छात्राओं ने जिला स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विनीत कुमार मीना ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सपोटरा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजना की छात्राओं ने जूडो में बेहतर प्रदर्शन किया।

सुमन बाई मीना ने 36 किग्रा वर्ग, सुनीता माली ने 40 किग्रा वर्ग और तमन्ना जादौन ने 52 किग्रा वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके आधार पर तीनों छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।

करौली जिले का करेंगी प्रतिनिधित्व

शारीरिक शिक्षक विनीत कुमार मीना ने बताया कि जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब तीनों छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 1 अक्टूबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक जालौर जिले के श्री स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल, भीनमाल में आयोजित होगी।

विद्यालय और ग्रामीणों ने किया सम्मान

राज्य स्तर के लिए चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम भरोसी लाल मीना, स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने तीनों छात्राओं को पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य और ग्रामीणों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और करौली जिले का नाम रोशन करेंगी।

जालौर के लिए रवाना हुईं छात्राएं

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने सुमन बाई मीना, सुनीता माली और तमन्ना जादौन को जालौर के लिए रवाना किया। तीनों छात्राएं अब राज्य स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *