मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु


बीकानेर के नानू गोपाली ने बाबा रामदेव के भजनों से बांधा समां, महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का हुआ स्वागत

भीलवाड़ा। बाबा रामदेव जी के जयकारों और भजनों से शहर का रामेश्वरम भवन देर रात तक भक्तिमय बना रहा। मौका था मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच की ओर से आयोजित भव्य भजन संध्या का। बीकानेर के कलाकार नानू गोपाली ने बाबा रामदेव जी के भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति के दौरान पंडाल में तालियों की गूंज और बाबा रामदेव जी के जयकारे सुनाई देते रहे। श्रद्धालुओं ने भजन संध्या में भाग लेकर बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

नानू गोपाली की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बीकानेर के कलाकार नानू गोपाली ने जैसे ही बाबा रामदेव जी के भजनों की तान छेड़ी, श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। देर रात तक चली प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते और बाबा के जयकारे लगाते नजर आए।

आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

महापौर और उपमहापौर का भव्य स्वागत

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान मरुधरा माहेश्वरी संस्थान और युवा मंच की ओर से दोनों जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भक्ति के साथ सांस्कृतिक एकता का संदेश

मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष बजाज ने बताया कि मरुभूमि के आराध्य बाबा रामदेव जी की भक्ति में शहर देर रात तक सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन संध्या में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की।

युवा मंच प्रभारी महादेव बाहेती ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बाबा रामदेव जी की भक्ति और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करना है।

इनका रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मरुधरा माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष दिनेश राठी, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष कूंज बिहारी चांडक, राकेश काबरा, महेश जाजू, युवा मंच सचिव हर्ष राठी, कार्यक्रम प्रभारी आशीष लखानी, आशीष बाहेती और भरत बाहेती सहित मंच के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

युवा मंच ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *