चार मंडलों में नई जिम्मेदारियां तय, द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर समाजसेवा और आध्यात्मिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प
भीलवाड़ा। संगठन को नई ऊर्जा देने और समाजसेवा की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से श्री प्राज्ञ संघ के चार मंडलों में नई जिम्मेदारियां तय की गईं। प्राज्ञ भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्राज्ञ मित्र मंडल, प्राज्ञ जैन युवा मंडल, प्राज्ञ जैन महिला मंडल और प्राज्ञ बहु-बालिका मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों ने अपने दायित्व संभाले।
शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने संघ और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने, संस्कारों का प्रसार करने तथा आध्यात्मिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।
चार मंडलों में नई जिम्मेदारियों की घोषणा
समारोह में नानक श्रावक समिति के महामंत्री ऋषभ चंद्र लोढ़ा, दिलीप मेहता, अखिल भारतीय प्राज्ञ जैन युवक मंडल के अध्यक्ष अतुल पालड़ेचा, विकास चोरड़िया, सुरेंद्र सिंघवी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
ऋषभ चंद्र लोढ़ा ने विभिन्न मंडलों के नवमनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की।
प्राज्ञ मित्र मंडल में इन्हें मिली जिम्मेदारी
श्री प्राज्ञ मित्र मंडल में संरक्षक पारसमल डोसी, अभय कुमार चपलोत, अध्यक्ष अमरचंद लोढ़ा, कार्याध्यक्ष आनंद पीपाड़ा, मंत्री प्रकाश डांगी और कोषाध्यक्ष प्रदीप लोढ़ा ने दायित्व ग्रहण किया।
प्राज्ञ जैन युवा मंडल की नई टीम
श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल में संरक्षक पदम डांगी, पुष्पेंद्र डोसी, अध्यक्ष गौरव सुराणा, कार्याध्यक्ष विक्रम डूंगरवाल, मंत्री मनीष सेठी और कोषाध्यक्ष लोकेश पोखरना मनोनीत किए गए।
महिला मंडल में भी तय हुई नई जिम्मेदारियां
श्री प्राज्ञ जैन महिला मंडल में संरक्षक बसंता डांगी, कांता चौधरी, अध्यक्ष रजनी डोसी, कार्याध्यक्ष शीतल डांगी, मंत्री नीलम सेठी और कोषाध्यक्ष मंजू पीपाड़ा ने जिम्मेदारी संभाली।
वहीं श्री प्राज्ञ बहु-बालिका मंडल में संरक्षक नीलम नाहर, अध्यक्ष नीलम खटोड़, कार्याध्यक्ष पूनम दुगड़, मंत्री श्वेता बाबेल और कोषाध्यक्ष सरिता तांतेड़ मनोनीत किए गए।
द्विवार्षिक प्रतिवेदन में बताईं गतिविधियां
श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल के मंत्री मनीष सेठी ने बताया कि शपथ ग्रहण से पहले सभी संस्थाओं के मंत्रियों एवं कोषाध्यक्षों ने द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। इनमें संबंधित संस्थाओं की दो साल की गतिविधियों, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
समारोह में नवमनोनीत पदाधिकारियों का शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया गया। उनसे संघ एवं विभिन्न मंडलों की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने तथा समाजसेवा और आध्यात्मिक कार्यों को गति देने का आह्वान किया गया।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।