भीलवाड़ा में बापूनगर की नवम कांवड़ यात्रा निकली, 345 कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक


श्रद्धा, उत्साह और शिवभक्ति के माहौल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की गई।

भीलवाड़ा। बापूनगर की नवम कांवड़ यात्रा रविवार को शिवभक्ति, श्रद्धा और उत्साह के अद्भुत संगम के साथ निकाली गई। श्री बाल हनुमान कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य यात्रा में 345 कांवड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और “हर-हर महादेव” तथा “बोल बम” के जयघोषों के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, जनकल्याण और अच्छी वर्षा की कामना की गई।

यात्रा का शुभारंभ निम्बार्क आश्रम के महंत श्री बनवारी शरण जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद कांवड़ यात्रा बापूनगर स्थित श्री बाल हनुमान मंदिर से रवाना होकर बापूनगर, सब्जी मंडी, पीएनटी चौराहा, पुर रोड, पांसल चौराहा, प्रतापनगर स्कूल और लीलैंड चौराहा होते हुए निम्बार्क आश्रम, गांधीनगर पहुंची।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ जलाभिषेक

समिति के रामनारायण लढ़ा ने बताया कि निम्बार्क आश्रम पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं विशेष अभिषेक किया गया। यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, जनकल्याण और अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।

भक्ति में सराबोर रहा पूरा मार्ग

पूरे यात्रा मार्ग पर शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष लगाते हुए भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों एवं वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

स्नेहभोज और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मीनारायण जोशी, कैलाशचंद्र सुथार, सत्यदेव पित्रिया, ओमप्रकाश सोनी, रामचंद्र सिंह, सत्यनारायण शर्मा, लवकुमार जोशी, इंदुलता टांक, जितेंद्र लड्डा, घनश्याम झंवर, मनोज, गौरव टांक, गोविंद जायसवाल, अनिल नाराणीवाल, पं. द्वारका प्रसाद पारिक, कैलाश लखोटिया, अंकित लखोटिया, ओमप्रकाश शर्मा, रवि शर्मा, सुरेश माली, रवि माली, कृष्णा भदौरिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

महिला सदस्यों में चंद्रमणि शर्मा, रेखा सोनी, सरोज नाराणीवाल, संगीता सिंह, उर्मिला सिंह, गिरवर कंवर, सविता योगी, कशिश छाबड़ा, सुमन यादव, प्रीति सिंह एवं लक्ष्मीदेवी लढ़ा सहित अनेक महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *