चार घायलों को किया जिला चिकित्सालय रैफर, घायलों में दो महिला शामिल
नदबई, 31 मई।क्षेत्र के गांव बाजीतपुरा के समीप जमीन की पैमाइश दौरान दो पक्षों के बीच लाठी भाटा जंग हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से दो महिला सहित नौ जनें घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चार जनों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो चितारी मोड़ के समीप एक पक्ष की जमीनी पैमाइश कराई जा रही। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच अचानाक लाठी-भाटा जंग हो गई। जिसके चलते एक पक्ष से बाजीतपुरा निवासी सौरभ गुर्जर, रामचरन व भरत गुर्जर घायल हो गए। जबकि, दूसरे पक्ष से लुहासा निवासी करतार सिंह, रामेश्वर, राजेन्द्र सिंह, सुभद्रा देवी, सरोज व जयराम सिंह घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। बाद में सौरभ गुर्जर, करतार सिंह, रामेश्वर व राजेन्द्र सिंह को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।
P. D. Sharma
Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.