राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की बड़ी पहल, ईंधन बचाने के लिए अपने काफिले से हटाईं गाड़ियाँ

प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर राज्यपाल का एक्शन; आम जन से की सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की अपील

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने प्रदेश में ईंधन संरक्षण और सादगी की एक नई मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में की गई ईंधन बचत की अपील पर त्वरित कदम उठाते हुए राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या में भारी कटौती करने के निर्देश दिए हैं।

स्वयं से की शुरुआत: काफिले से हटाईं एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड राज्यपाल ने इस मुहिम की शुरुआत खुद से की है। गुरुवार को जब वे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, तो उन्होंने अपने काफिले के साथ चलने वाली वार्निंग कार, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा वाहनों को साथ ले जाने से मना कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल के नाम पर अनावश्यक वाहनों का जमावड़ा नहीं होना चाहिए।

अधिकारियों को सख्त हिदायत राज्यपाल के निर्देशों के बाद राजभवन द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश में अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में राज्यपाल की यात्राओं के दौरान साथ चलने वाले वाहनों की संख्या न्यूनतम और सीमित रखी जाए।

आम जनता से विशेष आह्वान राज्यपाल बागड़े ने प्रदेश की जनता से भी अपील की है कि वे ईंधन संरक्षण के लिए स्वत: प्रेरणा से आगे आएं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि:

  • निजी वाहनों का उपयोग कम से कम करें।

  • छोटी दूरियों के लिए पैदल या साइकिल का उपयोग करें।

  • अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now