गंगापुर सिटी में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का भव्य स्वागत


भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, संगठन मजबूती और युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा।

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा एवं प्रदेश संयोजक अखिल द्विवेदी के गंगापुर सिटी आगमन पर पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत: शिवरतन अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

संगठन को नई ऊर्जा मिलने का विश्वास

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा एवं प्रदेश संयोजक अखिल द्विवेदी का गंगापुर सिटी आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जनहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोडी, वेदप्रकाश शर्मा, विकास सैनी, बबलू चौधरी, अतुल मुद्गल, दर्शन गुर्जर, एडवोकेट विनोद गुर्जर, गोपाल दीक्षित, मुकेश राजलवाड़, राजू गुट्टा, जीतू गुर्जर, सारांश जैन सहित युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *