राजस्थान में सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, आज से नई दरें लागू; जानिए अब कितने में मिलेगा
Rajasthan News : देश में बढ़ती महंगाई के बीच होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए मामूली राहत की खबर है।
देश में बढ़ती महंगाई के बीच होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए मामूली राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार से राजस्थान में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 5 रुपये की कटौती की है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। हालांकि, आम जनता के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पिछले महीनों में भी घटी कीमतें
पिछले महीने यानी अक्टूबर में कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिससे व्यापारियों में नाराजगी थी। लेकिन सितंबर में 51 रुपये, अगस्त में 34 रुपये और जुलाई में 58 रुपये की भारी कटौती के बाद यह राहत का सिलसिला जारी है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 5 रुपए सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत
प्रदेश में शनिवार से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 5 रुपए की कमी की गई है। अब यह सिलेंडर 1623.50 रुपए की जगह 1618.50 रुपए में मिलेगा। उल्लेखनीय है कि बीते महीने कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस की कीमतों में 15 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले सितंबर में 51 रुपए, अगस्त में 34 रुपए और जुलाई में 58 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी।
जयपुर। प्रदेश में शनिवार से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 5 रुपए की कमी की गई है। अब यह सिलेंडर 1623.50 रुपए की जगह 1618.50 रुपए में मिलेगा। उल्लेखनीय है कि बीते महीने कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस की कीमतों में 15 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले सितंबर में 51 रुपए, अगस्त में 34 रुपए और जुलाई में 58 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी।
पूरे साल के रुझान पर नजर डालें तो कंपनियों ने मई में 24.50 रुपए, अप्रैल में 40.50 रुपए, जनवरी में 14.50 रुपए और फरवरी में 6 रुपए की कटौती की थी। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में घरेलू सिलेंडर 856.50 रुपए में ही उपलब्ध रहेगा। राज्य सरकार की ओर से बीपीएल और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रियायती दर पर सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।