ऋषभदेव पखवाड़े के तहत विद्यालय में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन


बामनवास, गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत ऋषभदेव स्तुति,भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित प्रेरणास्पर्ध कहानी आदि अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l शिक्षकों ने विद्यार्थियों को देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतरने की सीख दी l कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय विद्यालय की निदेशक अखलेश गुर्जर ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ हुआ l इसके बाद विद्यार्थियों ने ऋषभ देव की स्तुति की जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उर्जा एवं सकारात्मकता से ओत प्रोत हो गया l
विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित प्रेरणास्पर्ध कहानी सुनाई जिसमें सिमरन नामा, रितिका गौड़,आलिया बानो अलशिफा बानो के द्वारा सुनाई गई कहानी सर्वश्रेष्ठ थी l इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर,वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन,योग शिक्षक रीना गुर्जर,शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now