मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैंक अधिकारियों, सीएससी संचालकों और प्रशिक्षार्थियों को योजना एवं पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रयागराज। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं उद्यमी लॉन्च पैड के अंतर्गत बुधवार को यमुना सभागार, विकास भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं, बैंक अधिकारियों एवं सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालकों को योजना एवं पोर्टल की तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यशाला के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की विस्तृत जानकारी लखनऊ से आए समाधान समिति के सदस्यों द्वारा दी गई। इस दौरान महिला पॉलिटेक्निक, आईटीआई प्रयागराज तथा कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षार्थियों को योजना के उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
बैंक अधिकारियों और सीएससी संचालकों को मिला प्रशिक्षण
कार्यशाला के दूसरे चरण में जनपद के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं सीएससी सेंटर संचालकों ने भाग लिया। समाधान समिति के विशेषज्ञों ने पोर्टल की तकनीकी कार्यप्रणाली, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज अपलोड, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पोर्टल के प्रभावी उपयोग से पात्र युवाओं को योजना का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर
कार्यशाला में अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसके लिए बैंक, सीएससी संचालक और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
अधिकारी एवं विशेषज्ञ रहे उपस्थित
कार्यक्रम में समाधान समिति के प्रखर मिश्रा एवं अन्य सदस्य, जनपद के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।