डीग में एंटी रोमियो टीम ने महिला को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया


महल गेट नंबर-2 के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला को पुलिस ने मनचलों से बचाकर भोजन कराया और परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया।

डीग। डीग शहर में एंटी रोमियो पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एक महिला को सुरक्षित बचाकर उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस मानवीय पहल की शहरभर में सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार महल के गेट नंबर-2 के पास पेड़ों के निकट एक महिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी, कुछ युवकों से घिरी हुई थी। इसकी सूचना फोन पर एंटी रोमियो टीम के हेड कांस्टेबल जगन्नाथ एवं वेदपाल को दी गई। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस को मौके पर पहुंचता देख वहां मौजूद युवक फरार हो गए।

महिला को भोजन कराकर की पूछताछ

एंटी रोमियो टीम महिला को सुरक्षित शहर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां कालिका टीम की महिला कांस्टेबल कमलेश, देवेंद्री और सुमन ने महिला को भोजन कराया तथा उसकी देखभाल की।

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम शिवानी ठाकुर, पिता का नाम नानक चंद ठाकुर तथा पता गली नंबर-2, पुष्कर, अजमेर बताया। महिला ने अपने भाई का नाम देशराज भी बताया, जिससे पुलिस को उसके परिजनों तक पहुंचने में मदद मिली।

परिजनों से संपर्क कर सुरक्षित भेजा

कोतवाली पुलिस ने महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संबंधित पुलिस एवं परिजनों से संपर्क किया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के पास भरतपुर भेज दिया गया।

पुलिस की तत्परता की हो रही सराहना

एंटी रोमियो टीम की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस के पहुंचने से महिला सुरक्षित बच गई और उसे सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सका।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *