डीग में कांग्रेस की चुनावी हुंकार, निकाय और पंचायत चुनाव एकजुट होकर लड़ने का संकल्प


प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की रणनीति बनाई गई।

डीग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर के कामां रोड स्थित एक निजी धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी डीग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशराज मीणा मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री जाहिदा खान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में आगामी चुनावों को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम पंचायत में सक्रिय संगठन खड़ा करने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का आह्वान किया गया।

एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : देशराज मीणा

मुख्य अतिथि देशराज मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता का विश्वास जीतने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के सहयोग से प्रत्येक निकाय और पंचायत में कांग्रेस का परचम फहराना है।

बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क पर जोर

जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं पूर्व मंत्री जाहिदा खान ने चुनाव प्रबंधन, बूथ गठन, प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

यदुवीर सिनसिनी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से प्रत्येक घर तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह गुर्जर, एम. जुबेर खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता यादव, पवन प्रधान, केहरी एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज भूषण गोयल, गजराज पेंघौर, कमल सिंह, पूरन सिंह बडेसरा, अनुराग पला, प्रेम सिंह प्रजापत, अमीन सरपंच, खोह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज (पिंटल गुरु) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *